मौलिक अधिकार
मौलिक अधिकार भारतीय नागरिकों को प्रदान की गई वे विशेष स्वतंत्रताएँ हैं जो उनके सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और नैतिक विकास के लिए अनिवार्य मानी गई हैं। संविधान द्वारा इन्हें इस प्रकार संरक्षित किया गया है कि कोई भी सरकार या संस्था इन्हें मनमाने ढंग से समाप्त या बाधित नहीं कर सकती।
इन अधिकारों की विशेषता यह है कि ये नागरिकों को राज्य की मनमानी से सुरक्षा प्रदान करते हैं और एक स्वतंत्र, समान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए आधार प्रदान करते हैं। यही कारण है कि इन्हें भारतीय संविधान का "मैग्ना कार्टा" कहा जाता है।
भारतीय संविधान के भाग III (अनुच्छेद 12 से 35) में मौलिक अधिकारों का उल्लेख किया गया है, जो मुख्य रूप से निम्नलिखित वर्गों में विभाजित हैं:
- समानता का अधिकार (अनुच्छेद 14–18)
- स्वतंत्रता संबंधी अधिकार (अनुच्छेद 19–22)
- शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23–24)
- धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार (अनुच्छेद 25–28)
- सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार (अनुच्छेद 29–30)
- संवैधानिक उपचार का अधिकार (अनुच्छेद 32)
अनुच्छेद 12 – राज्य की परिभाषा।
अनुच्छेद 13 – मौलिक अधिकारों के खिलाफ कानून अमान्य होगा।
अनुच्छेद 14 – सभी के लिए कानून के समक्ष समानता।
अनुच्छेद 15 – धर्म, जाति, लिंग आदि पर भेदभाव निषेध।
अनुच्छेद 16 – सरकारी नौकरी में समान अवसर।
अनुच्छेद 17 – अस्पृश्यता का अंत।
अनुच्छेद 18 – उपाधियों का
अनुच्छेद 19 – 6 प्रकार की स्वतंत्रताएं
अनुच्छेद 20 – आपराधिक मामलों में सुरक्षा।
अनुच्छेद 21 – जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार।
अनुच्छेद 21A – 6 से 14 वर्ष के बच्चों को मुफ्त शिक्षा।
अनुच्छेद 22 – गिरफ्तारी और नजरबंदी से सुरक्षा।
अनुच्छेद 23 – मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी पर रोक।
अनुच्छेद 24 – बच्चों से खतरनाक कार्य कराना मना।
अनुच्छेद 25 – धर्म मानने, पालन करने और प्रचार की स्वतंत्रता।
अनुच्छेद 26 – धार्मिक संस्थाओं का प्रबंधन करने का अधिकार।
अनुच्छेद 27 – धार्मिक कार्यों के लिए कर नहीं लिया जाएगा।
अनुच्छेद 28 – राज्य द्वारा वित्तपोषित संस्थानों में धार्मिक शिक्षा निषेध।
अनुच्छेद 29 – अल्पसंख्यकों की भाषा, लिपि और संस्कृति की रक्षा।
अनुच्छेद 30 – अल्पसंख्यकों को शिक्षण संस्थान चलाने का अधिकार।
अनुच्छेद 31 – संपत्ति का अधिकार (अब हटाया गया)।
अनुच्छेद 32 – मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए न्यायालय जाना।
अनुच्छेद 33 – सशस्त्र बलों के मौलिक अधिकार सीमित किए जा सकते हैं।
अनुच्छेद 34 – आपात स्थिति में अधिकारों पर रोक संभव।
अनुच्छेद 35 – मौलिक अधिकारों से संबंधित कानून संसद ही बना सकती है।
भारत में मौलिक अधिकारों का प्रावधान अमेरिका के ‘बिल ऑफ राइट्स’ से लिया गया है।
अनुच्छेद 12 – राज्य की परिभाषा
अनुच्छेद 12 के अनुसार, "राज्य" शब्द का तात्पर्य केवल केंद्र और राज्य सरकारों से ही नहीं, बल्कि उनके अधीन आने वाले अन्य सभी प्राधिकरणों से भी है। इसमें निम्नलिखित संस्थाएँ सम्मिलित हैं:
- भारत सरकार एवं संसद
- राज्य सरकारें और उनकी विधायिकाएँ
- सभी स्थानीय निकाय जैसे नगरपालिकाएँ, पंचायतें, जिला परिषद आदि
- वे अन्य निकाय या संस्थाएँ जो सरकारी नियंत्रण में हैं (जैसे – LIC, ONGC, SAIL आदि)
इन सभी संस्थाओं के कार्यों को न्यायालय में चुनौती दी जा सकती है यदि वे किसी नागरिक के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करें।
अनुच्छेद 13 – मौलिक अधिकारों के विरुद्ध कानूनों की अमान्यता
अनुच्छेद 13 यह स्पष्ट करता है कि कोई भी कानून जो मौलिक अधिकारों के विपरीत है, वह शून्य और अमान्य होगा। इसके अंतर्गत निम्नलिखित तत्व आते हैं:
- अनुच्छेद 13(1) – संविधान लागू होने से पूर्व की ऐसी सभी विधियाँ जो मौलिक अधिकारों के विरुद्ध हैं, अमान्य मानी जाएँगी।
- अनुच्छेद 13(2) – राज्य को ऐसा कोई नया कानून बनाने की अनुमति नहीं है जो मौलिक अधिकारों को क्षति पहुँचाए।
- अनुच्छेद 13(3) – "कानून" में विधियाँ, अधिसूचनाएँ, आदेश, नियम आदि शामिल हैं; और "राज्य" की परिभाषा वही है जो अनुच्छेद 12 में दी गई है।
- अनुच्छेद 13(4) – संविधान में 24वें संशोधन (1971) से जोड़ा गया है , अनुसार, अनुच्छेद 368 के तहत किए गए संविधान संशोधन, अनुच्छेद 13 के दायरे में नहीं आएंगे और इसलिए उन्हें मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करने के आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती है
समानता का अधिकार (अनुच्छेद 14–18)
अनुच्छेद 14 – विधि के समक्ष समानता
यह अनुच्छेद राज्य द्वारा सभी व्यक्तियों को कानून के समक्ष समानता और विधियों के समान संरक्षण का अधिकार प्रदान करता है।
- “Equality before Law” की अवधारणा ब्रिटिश परंपरा से ली गई है, जबकि “Equal Protection of Laws” का सिद्धांत अमेरिकी संविधान से प्रेरित है।
कानून के समक्ष समानता / Equality before Law
- सभी व्यक्तियों पर एक समान कानून लागू होता है।
- कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है।
- किसी को विशेषाधिकार प्राप्त नहीं है।
कानूनों का समान संरक्षण / Equal Protection of Laws
- समान परिस्थिति में सभी के साथ समान व्यवहार किया जाएगा।
- समान रूप से स्थित व्यक्तियों को समान अधिकार और दायित्व मिलते हैं।
- तर्कसंगत वर्गीकरण की अनुमति है, लेकिन भेदभाव की नहीं।
- यह अनुच्छेद कानून के शासन की प्रधानता, प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत, मनमानी के विरोध और समान व्यवहार के सिद्धांत को स्थापित करता है।
अपवाद: राष्ट्रपति और राज्यपाल , विदेशी संप्रभु (शासक) और राजनयिकों , संसद या राज्य विधानमंडल
अनुच्छेद 15 – कुछ आधारों पर भेदभाव का निषेध
राज्य नागरिकों के साथ केवल धर्म, जाति, मूल वंश , लिंग या जन्म स्थान के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करेगा।
- अनुच्छेद 15(1): सार्वजनिक स्थानों और सुविधाओं के उपयोग में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
- अनुच्छेद 15(2): किसी को भी सार्वजनिक दुकानों, होटलों, जल स्रोतों आदि के प्रयोग से वंचित नहीं किया जा सकता।
- अनुच्छेद 15(3): राज्य महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष प्रावधान बना सकता है।
- अनुच्छेद 15(4): संविधान संशोधन, 1951
राज्य सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों व जनजातियों के लिए विशेष प्रावधान बना सकता है।
- अनुच्छेद 15(5): 93वां संशोधन (2005) शैक्षणिक संस्थानों (सरकारी व निजी – अल्पसंख्यक संस्थानों को छोड़कर) में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण का प्रावधान करता है।
- अनुच्छेद 15(6): 103वां संशोधन (2019) के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) को 10% आरक्षण का प्रावधान दिया गया।
भारत में आरक्षण से संबंधित प्रमुख कोर्ट केस और आयोगों
प्रमुख आयोग
काका कालेलकर आयोग (1953)
- पहला पिछड़ा वर्ग आयोग
- उद्देश्य: सामाजिक व शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों की पहचान
- रिपोर्ट (1955) दी, पर सरकार ने अस्वीकार कर दी
मंडल आयोग (1979)
- अध्यक्ष: बी.पी. मंडल
- उद्देश्य: पिछड़े वर्गों की पहचान और सामाजिक-आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन
- सिफारिश: OBC के लिए 27% आरक्षण
- लागू: 1990 (VP सिंह सरकार द्वारा)
- परिणाम: देशव्यापी आंदोलन और बाद में न्यायिक समीक्षा
प्रमुख न्यायिक फैसले (Landmark Court Cases):
1. चंपकम दोराईराजन केस (1951)
- मद्रास सरकार द्वारा जाति आधारित आरक्षण रद्द
- निर्णय: अनुच्छेद 15 में केवल समानता है, आरक्षण का आधार नहीं
- परिणाम: पहला संविधान संशोधन (अनुच्छेद 15(4)) जोड़ा गया
2. इंदिरा साहनी केस (1992) (मंडल केस)
- सुप्रीम कोर्ट ने OBC के लिए 27% आरक्षण को वैध ठहराया
- आरक्षण की सीमा 50% तय की
- आर्थिक आधार पर आरक्षण असंवैधानिक माना गया
- पदोन्नति में आरक्षण को अस्वीकार किया गया
- क्रीमी लेयर की अवधारणा लागू की गई
3. नागराज केस (2006)
- SC/ST को पदोन्नति में आरक्षण के लिए सरकार को यह साबित करना होगा कि वे पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं रखते
- पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक रूप से वैध, लेकिन शर्तों के साथ
4. जर्नेल सिंह केस (2018)
- सरकार को पदोन्नति में आरक्षण के लिए पिछड़ेपन का आंकड़ा देने की जरूरत नहीं
- नागराज केस के कुछ हिस्सों को कमजोर किया गया
5. जनहित बनाम भारत सरकार (2022 – EWS केस)
- सुप्रीम कोर्ट ने 103वें संशोधन को वैध माना
- EWS को 10% आरक्षण की संवैधानिक वैधता को स्वीकार किया गया
- पहली बार आर्थिक आधार पर आरक्षण मान्य हुआ
अनुच्छेद 16 – सार्वजनिक रोजगार में समान अवसर
राज्य के अधीन किसी भी पद या नियुक्ति के संबंध में सभी नागरिकों को समान अवसर प्राप्त होंगे।
- अनुच्छेद 16(1): सभी को समान अवसर का अधिकार प्राप्त है।
- अनुच्छेद 16(2): राज्य किसी नागरिक के साथ केवल धर्म, जाति, वंश, लिंग, जन्म स्थान, नस्ल या इनमें से किसी के आधार पर किसी भी रोजगार या पद के लिए भेदभाव नहीं करेगा।
- अनुच्छेद 16(3): संसद कानून द्वारा यह निर्धारित कर सकती है कि कोई पद विशेष राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के निवासियों के लिए आरक्षित हो।
- अनुच्छेद 16(4): राज्य पिछड़े वर्गों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण प्रदान कर सकता है, यदि उनका प्रतिनिधित्व पर्याप्त नहीं है।
- अनुच्छेद 16(4A): 77वां संशोधन (1995) अनुसूचित जातियों/जनजातियों को पदोन्नति में आरक्षण की अनुमति देता है।
- अनुच्छेद 16(4B): आरक्षित पदों को भविष्य के लिए संग्रहीत किया जा सकता है, और इसे 50% सीमा के उल्लंघन के रूप में नहीं गिना जाएगा।
- अनुच्छेद 16(5): धार्मिक संस्थानों में विशिष्ट धार्मिक योग्यताओं के आधार पर नियुक्तियाँ की जा सकती हैं।
अनुच्छेद 17 – अस्पृश्यता का निषेध
यह अनुच्छेद अस्पृश्यता की प्रथा को असंवैधानिक घोषित करता है और इसके किसी भी रूप को समाप्त करने का प्रयास करता है।
- अस्पृश्यता को सामाजिक कुरीति के रूप में मानते हुए इसके उन्मूलन हेतु कठोर दंड का प्रावधान किया गया।
- संसद ने ‘अस्पृश्यता अपराध अधिनियम, 1955’ को संशोधित कर 1976 में ‘नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम’ में परिवर्तित किया।
अनुच्छेद 18 – उपाधियों का अंत
राज्य द्वारा केवल सैन्य और शैक्षिक उपाधियाँ ही दी जा सकती हैं। अन्य किसी भी प्रकार की उपाधि निषिद्ध है।
- अनुच्छेद 18(1): राज्य किसी नागरिक को कोई उपाधि नहीं देगा, सिवाय सैन्य या विद्वताजनक उपाधियों के (जैसे डॉक्टर, प्रोफेसर)।
- अनुच्छेद 18(2): भारतीय नागरिक विदेशी राज्य से कोई उपाधि प्राप्त नहीं कर सकते।
- अनुच्छेद 18(3): राज्य के अधीन व्यक्ति (सरकारी सेवक) बिना अनुमति कोई विदेशी उपाधि नहीं ले सकता।
- अनुच्छेद 18(4): कोई भी व्यक्ति, जो भारत सरकार के अधीन कार्यरत है, राष्ट्रपति की अनुमति के बिना किसी विदेशी सरकार से कोई उपहार, सम्मान या पद नहीं ले सकता।
स्वतंत्रता संबंधी अधिकार (अनुच्छेद 19–22)
अनुच्छेद 19 – वाक् और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
यह अनुच्छेद नागरिकों को छह स्वतंत्रताएँ प्रदान करता है, जिन पर राज्य उचित प्रतिबंध लगा सकता है।
अनुच्छेद 19(1):
हर नागरिक को निम्नलिखित स्वतंत्रताएँ प्राप्त हैं:
नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकार : राज्य प्रतिबंधित करता है
- भाषण और अभिव्यक्ति – 19(1)(a) → को. 19(2) के माध्यम से
- शांतिपूर्ण सभा – 19(1)(b) → को. 19(3) के माध्यम से
- एसोसिएशन/यूनियन का गठन – 19(1)(c) → को. 19(4) के माध्यम से
- पूरे भारत में स्वतंत्र आवागमन – 19(1)(d) → को. 19(5) के माध्यम से
- भारत के किसी भी भाग में निवास करने और बसने की स्वतंत्रता – 19(1)(e) → को. 19(5) के माध्यम से
- कोई भी पेशा अपनाना या कोई व्यवसाय, व्यापार या कारोबार करने की स्वतंत्रता – 19(1)(g) → को. 19(6) के माध्यम से
अनुच्छेद 19(2) से 19(6):
इन स्वतंत्रताओं पर राज्य सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता, देश की संप्रभुता व अखंडता, राज्य की सुरक्षा, न्यायालय की अवमानना, मानहानि आदि के आधार पर उचित प्रतिबंध लगा सकता है।
महत्वपूर्ण निर्णय:
सुप्रीम कोर्ट का निर्णय – 2023
- सुप्रीम कोर्ट ने मलयालम न्यूज़ चैनल "Media One" पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया।
मामला: नवीन जिंदल बनाम भारत संघ, 2004
निर्णय: सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तिरंगा फहराना नागरिक का मौलिक अधिकार है, जो अनुच्छेद 19(1)(a) (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) के अंतर्गत आता है।
शर्त: यह अधिकार सम्मानपूर्वक और वैध प्रतिबंधों के अधीन होगा।
इमैनुएल बनाम केरल राज्य, 1986
मौलिक बिंदु:
- मौन रहने का अधिकार — अनुच्छेद 19(1)(a) (अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता) के अंतर्गत आता है।
- किसी व्यक्ति को राष्ट्रगान गाने के लिए विवश नहीं किया जा सकता, यदि वह शांतिपूर्ण ढंग से उसका सम्मान करता है।
अनुच्छेद 20 – अपराधों के लिए दोषसिद्धि से संबंधित संरक्षण
यह अनुच्छेद दोषसिद्धि और दंड से संबंधित मामलों में तीन प्रकार की सुरक्षा प्रदान करता है:
- पूर्वव्यापी दंड का निषेध (Ex-post-facto Law):
किसी व्यक्ति को उस कृत्य के लिए दंड नहीं दिया जा सकता जिसे करते समय वह अपराध नहीं था। - दोहरी सजा का निषेध (Double Jeopardy):
एक ही अपराध के लिए किसी व्यक्ति पर दो बार मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। - स्व-घोषणा के विरुद्ध सुरक्षा (Self-Incrimination):
कोई व्यक्ति स्वयं को अपराधी सिद्ध करने के लिए विवश नहीं किया जा सकता। यह मौन रहने के अधिकार की रक्षा करता है।
अनुच्छेद 21 – जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की सुरक्षा
यह अनुच्छेद कहता है कि किसी व्यक्ति को उसके जीवन या व्यक्तिगत स्वतंत्रता से केवल विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया के अनुसार ही वंचित किया जा सकता है।
इस अनुच्छेद के अंतर्गत विकसित अधिकार:
- मानवीय गरिमा के साथ जीने का अधिकार
- स्वच्छ जल एवं प्रदूषण रहित वायु में जीने का अधिकार
- आजीविका का अधिकार
- निजता का अधिकार
- आश्रय का अधिकार
- स्वास्थ्य का अधिकार
- 14 वर्ष की आयु तक निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार
- विधिक सहायता (निःशुल्क कानूनी सहायता) का अधिकार
- एकान्त कारावास के विरुद्ध संरक्षण
- त्वरित और निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार
- हथकड़ी न लगाए जाने का अधिकार
- अमानवीय और अपमानजनक व्यवहार के विरुद्ध अधिकार
- विलंबित फांसी से मुक्ति का अधिकार
- विदेश यात्रा का अधिकार
- बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध अधिकार
- हिरासत में उत्पीड़न से सुरक्षा
- आपातकालीन चिकित्सा सहायता पाने का अधिकार
- सरकारी अस्पतालों में समय पर इलाज का अधिकार
- जबरन निर्वासन (किसी राज्य से बाहर निकाले जाने) से संरक्षण
- निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार
- बंदी को मूलभूत आवश्यकताओं की प्राप्ति का अधिकार
- महिलाओं के साथ शिष्टता एवं सम्मानपूर्वक व्यवहार का अधिकार
- सार्वजनिक रूप से फांसी न देने का अधिकार
- दुर्गम क्षेत्रों में सड़क जैसी आधारभूत सुविधा का अधिकार
- सूचना प्राप्त करने का अधिकार
- प्रतिष्ठा की रक्षा का अधिकार
- दोषसिद्धि के विरुद्ध अपील करने का अधिकार
- पारिवारिक पेंशन का अधिकार
- सामाजिक व आर्थिक न्याय एवं सशक्तिकरण का अधिकार
- बेड़ियों से मुक्ति का अधिकार
- उचित जीवन बीमा पॉलिसी की मांग का अधिकार
- नींद (शयन) का अधिकार
- ध्वनि प्रदूषण से मुक्ति का अधिकार
- सतत विकास का अधिकार
- समान अवसर प्राप्त करने का अधिकार
- सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार का अधिकार
- अपनी पसंद से विवाह करने का अधिकार
- सम्मानपूर्वक मृत्यु का अधिकार (निष्क्रिय इच्छामृत्यु)
इच्छामृत्यु (Euthanasia)
जब कोई व्यक्ति असाध्य रोग से पीड़ित होता है और अत्यधिक पीड़ा के कारण स्वयं अपनी मृत्यु की अनुमति माँगता है या उसके परिजन/संस्थाएं मृत्यु की अनुमति माँगते हैं, तो उसे इच्छामृत्यु (Euthanasia) कहा जाता है।
इच्छामृत्यु के प्रकार
इच्छामृत्यु दो प्रकार की होती है:
1. सक्रिय इच्छामृत्यु (Active Euthanasia)
- इसमें किसी व्यक्ति को जानबूझकर मृत्यु देने की प्रक्रिया अपनाई जाती है।
- जैसे: इंजेक्शन देकर उसकी जान लेना।
- भारत में यह अवैध (Illegal) है।
- सुप्रीम कोर्ट ने इसे अभी मान्यता नहीं दी है।
2. निष्क्रिय इच्छामृत्यु (Passive Euthanasia)
- इसमें व्यक्ति को कृत्रिम जीवन रक्षक प्रणाली (Life Support System) से हटाकर स्वाभाविक मृत्यु की ओर जाने दिया जाता है।
- जैसे: वेंटिलेटर या अन्य चिकित्सा सहायता को हटा देना।
- भारत में यह वैध (Legal) है — सुप्रीम कोर्ट द्वारा कुछ शर्तों के साथ स्वीकृत।
निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया
निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के लिए तीन मुख्य चरण होते हैं:
- परिवार या केयर टेकर द्वारा अनुरोध किया जाना।
- चिकित्सकीय टीम द्वारा गहन जांच और पुष्टि।
- न्यायपालिका की अनुमति द्वारा अंतिम निर्णय।
इन तीनों प्रक्रियाओं के बाद ही जीवन रक्षक प्रणाली हटाई जा सकती है।
महत्वपूर्ण मामला (Important Case)
अरुणा शानबाग बनाम भारत सरकार, 2011
- इसी केस के तहत सुप्रीम कोर्ट ने निष्क्रिय इच्छामृत्यु को वैध माना।
- "सम्मानपूर्वक मृत्यु" को भी अनुच्छेद 21 (जीवन का अधिकार) का हिस्सा बताया गया।
अनुच्छेद 21A – शिक्षा का अधिकार
86वें संविधान संशोधन (2002) के माध्यम से जोड़ा गया।
- इसके अंतर्गत राज्य की यह जिम्मेदारी है कि वह 6 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराए।
अनुच्छेद 22 – कुछ मामले में गिरफ्तारी और नजरबंदी के विरुद्ध संरक्षण
(1) सामान्य आपराधिक मामलों में अधिकार:
- किसी भी व्यक्ति को बिना सूचना के गिरफ्तार नहीं किया जा सकता।
- गिरफ्तार व्यक्ति को गिरफ्तारी का कारण बताया जाना चाहिए।
- उसे वकील से परामर्श और बचाव करने का अधिकार है।
- गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
- मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना 24 घंटे से अधिक हिरासत में नहीं रखा जा सकता।
(2) निरोधात्मक नजरबंदी (Preventive Detention) में अधिकार:
- यदि किसी व्यक्ति को निरोधात्मक हिरासत में लिया गया है, तो उसे अधिकतम 3 महीने तक बिना ट्रिब्यूनल की अनुमति के हिरासत में रखा जा सकता है।
- 3 महीने से अधिक हिरासत के लिए एक विशेष सलाहकार समिति (Advisory Board) की अनुमति आवश्यक है।
- व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने के कारण बताए जाने चाहिए (लेकिन सरकार जनहित में उन्हें गोपनीय रखने का निर्णय ले सकती है)।
- उसे इन कारणों को चुनौती देने और अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना चाहिए।
शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23–24)
अनुच्छेद 23 – मानव तस्करी और जबरन श्रम पर प्रतिबंध
- यह अनुच्छेद मानव तस्करी, भिक्षावृत्ति और अन्य प्रकार के जबरन श्रम को प्रतिबंधित करता है।
- इसका उल्लंघन कानून के तहत दंडनीय अपराध है।
अनुच्छेद 24 – बच्चों के कारखानों आदि में नियोजन का निषेध
- 14 वर्ष से कम आयु के किसी भी बच्चे को किसी कारखाने, खदान या किसी खतरनाक कार्य में नियोजित नहीं किया जा सकता।
- बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2016 के अनुसार, 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सभी व्यवसायों में काम पर रखना प्रतिबंधित है।
धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार (अनुच्छेद 25–28)
अनुच्छेद 25 – अंतःकरण की स्वतंत्रता एवं धर्म की स्वतंत्रता
हर व्यक्ति को अंतःकरण की स्वतंत्रता तथा किसी भी धर्म को अपनाने, उसका पालन करने और प्रचार करने का अधिकार प्राप्त है।
- यह अधिकार व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता को सुरक्षित करता है।
- हालांकि, यह अधिकार पूर्णतः निरंकुश नहीं है; राज्य इसे सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य के आधार पर सीमित कर सकता है।
- यह अनुच्छेद किसी व्यक्ति को जबरन धर्म परिवर्तन का अधिकार नहीं देता।
अनुच्छेद 26 – धार्मिक संस्थानों के प्रबंधन की स्वतंत्रता
हर धार्मिक समुदाय या उसके किसी भाग को निम्नलिखित अधिकार प्राप्त हैं:
- धार्मिक और धर्मार्थ उद्देश्य के लिए संस्थाओं की स्थापना और प्रबंधन करना।
- अपने धार्मिक मामलों का स्वतंत्र प्रबंधन करना।
- चल और अचल संपत्ति का स्वामित्व और अधिग्रहण करना।
- कानून के अनुरूप संपत्ति का संचालन और प्रबंधन करना।
अनुच्छेद 27 – कराधान से स्वतंत्रता
- कोई भी व्यक्ति ऐसा कर देने के लिए बाध्य नहीं होगा, जिसकी आय का उपयोग किसी विशेष धर्म या पंथ के प्रचार अथवा रख-रखाव के लिए किया जाता हो।
- यह अनुच्छेद धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत को बनाए रखने में सहायक है।
अनुच्छेद 28 – धार्मिक शिक्षा का स्वतंत्रता
- पूर्णतः राज्य निधि से संचालित शैक्षिक संस्थानों में धार्मिक शिक्षा दी जाना वर्जित है।
- यदि कोई शैक्षणिक संस्था किसी विशेष धार्मिक ट्रस्ट या बंदोबस्त के अधीन स्थापित है, और उसमें धार्मिक शिक्षा आवश्यक है, तो इस पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार (अनुच्छेद 29–30)
अनुच्छेद 29 – अल्पसंख्यकों की भाषा, लिपि और संस्कृति का संरक्षण
- भारत के किसी भी भाग में रहने वाले नागरिकों के किसी समूह को, जिसकी विशिष्ट भाषा, लिपि या संस्कृति है, उसे सुरक्षित रखने का अधिकार प्राप्त है।
- राज्य द्वारा संचालित या सहायता प्राप्त शैक्षिक संस्थानों में प्रवेश के समय किसी भी नागरिक के साथ धर्म, जाति, नस्ल, भाषा आदि के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा।
- यह अनुच्छेद व्यक्ति और समूह दोनों के अधिकारों की रक्षा करता है।
अनुच्छेद 30 – अल्पसंख्यकों को शैक्षिक संस्थान स्थापित करने और उनका प्रशासन करने का अधिकार
- सभी धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों को अपनी पसंद के शैक्षिक संस्थान स्थापित करने और उनका संचालन करने का अधिकार है।
- यह अधिकार केवल धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों को प्राप्त है; किसी अन्य वर्ग को नहीं।
अनुच्छेद 31 – संपत्ति का अधिकार (अब निरस्त)
ध्यान दें:
44वें संविधान संशोधन (1978) द्वारा अनुच्छेद 31 को हटाकर संपत्ति का अधिकार अब केवल एक वैधानिक अधिकार रह गया है, मौलिक अधिकार नहीं।
अनुच्छेद 32 – संवैधानिक उपचारों का अधिकार
यह अनुच्छेद नागरिकों को यह अधिकार प्रदान करता है कि यदि उनके किसी मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है, तो वे सीधे सर्वोच्च न्यायालय की शरण ले सकते हैं।
- इसे मौलिक अधिकारों का संरक्षक अनुच्छेद भी कहा जाता है।
- सर्वोच्च न्यायालय को विशेष रिटें जारी करने की शक्ति है:
- हैबियस कॉर्पस (निजी स्वतंत्रता की रक्षा)
- मैंडेमस, प्रोहिबिशन, क्वो वारंटो, और सर्टियोरारी
अनुच्छेद 226 के अंतर्गत उच्च न्यायालय को भी ऐसी ही शक्तियाँ प्राप्त हैं।
संविधान में पाँच प्रकार की रिट्स का प्रावधान है:
1. हैबियस कॉर्पस (Habeas Corpus)
अर्थ: "को प्रस्तुत किया जाए "
उद्देश्य:
यदि कोई व्यक्ति ग़ैर-क़ानूनी रूप से हिरासत में है, तो यह रिट जारी कर उसे रिहा करवाया जाता है।
जारी किया जाता है: किसी भी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध।
यह सबसे शक्तिशाली रिट मानी जाती है।
2. मैंडमस (Mandamus)
अर्थ: "आदेश देना"
उद्देश्य:
यदि कोई सार्वजनिक अधिकारी/संस्था अपना कानूनी कर्तव्य पूरा नहीं कर रही है, तो कोर्ट उसे ऐसा करने का आदेश देता है।
यह निजी व्यक्ति के विरुद्ध जारी नहीं की जाती।
3. प्रोहीबिशन (Prohibition)
अर्थ: "रोक"
उद्देश्य:
निचली अदालत या न्यायिक संस्था को ऐसा काम करने से रोकना जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर हो।
यह रिट कार्यवाही शुरू होने से पहले जारी की जाती है।
4. सर्टियोरारी (Certiorari)
अर्थ: "जानकारी प्राप्त करना"
उद्देश्य:
निचली अदालत द्वारा दिए गए निर्णय या कार्यवाही को रद्द करने के लिए उच्च न्यायालय द्वारा जारी की जाती है।
यह रिट निर्णय देने के बाद जारी की जाती है।
5. क्वो वारंटो (Quo Warranto)
अर्थ: "किस अधिकार से?"
उद्देश्य:
यदि कोई व्यक्ति ग़ैर-क़ानूनी रूप से किसी सार्वजनिक पद पर बैठा है, तो कोर्ट उससे पूछता है कि वह किस अधिकार से उस पद पर है।
यह किसी सरकारी पद के लिए लागू होता है, निजी पदों के लिए नहीं।
अनुच्छेद 32 और 226 में अंतर:
बिंदु | अनुच्छेद 32 | अनुच्छेद 226 |
लागू करने वाला | केवल सर्वोच्च न्यायालय | केवल उच्च न्यायालय |
उद्देश्य | केवल मौलिक अधिकारों की रक्षा | मौलिक + अन्य कानूनी अधिकारों की भी रक्षा |
अधिकार का प्रकार | मौलिक अधिकार | संवैधानिक अधिकार |
अनुच्छेद 33 – सशस्त्र बलों के अधिकारों का विनियमन
- संसद को यह अधिकार प्राप्त है कि वह सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों, खुफिया एजेंसियों (जैसे RAW, IB) आदि के सदस्यों के मौलिक अधिकारों को सीमित या प्रतिबंधित कर सकती है।
- इसका उद्देश्य सुरक्षा संस्थाओं में अनुशासन और गोपनीयता सुनिश्चित करना है।
अनुच्छेद 34 – मार्शल लॉ के दौरान अधिकारों पर प्रतिबंध
- जब किसी क्षेत्र में मार्शल लॉ लागू होता है, तो वहाँ के नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर कुछ प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।
- संसद को यह अधिकार है कि वह ऐसे मामलों में लागू कृत्यों की वैधता की पुष्टि करने हेतु कानून बना सके।
अनुच्छेद 35 – मौलिक अधिकारों से संबंधित कानून बनाने की विशेष शक्ति
- जिन विषयों में मौलिक अधिकारों को लागू करने, सीमित करने या प्रवर्तन से संबंधित प्रावधानों की आवश्यकता हो, उन पर कानून बनाने का अधिकार केवल संसद को है, न कि राज्य विधानसभाओं को।
मौलिक अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय
केस का नाम | वर्ष | निर्णय / महत्व |
चंपकम दोराईराजन बनाम मद्रास राज्य | 1951 | अनुच्छेद 15 के तहत आरक्षण असंवैधानिक माना गया; परिणामस्वरूप पहला संविधान संशोधन (15(4)) किया गया |
केशवानंद भारती केस | 1973 | संविधान के मूल ढांचे (Basic Structure) को सुरक्षित किया गया; संसद को संशोधन की सीमा दिखाई गई |
मेनेक गांधी केस | 1978 | अनुच्छेद 21 की व्याख्या विस्तारित हुई – "Due process of law" शामिल किया गया – Right to life |
ए.के. गोपालन केस | 1950 | अनुच्छेद 21 को प्रारंभ में संकुचित रूप में देखा गया (बाद में Menaka Gandhi केस में पलटा गया) |
इंदिरा साहनी केस | 1992 | OBC को 27% आरक्षण; क्रीमी लेयर की अवधारणा आई; आरक्षण सीमा 50% तय की |
गोलकनाथ केस | 1967 | संसद मौलिक अधिकारों में संशोधन नहीं कर सकती (बाद में केशवानंद केस में पलटा गया) |
पुट्टस्वामी केस (Right to Privacy) | 2017 | निजता को मौलिक अधिकार घोषित किया गया (अनुच्छेद 21 के तहत) |
एम.सी. मेहता केस | 1986–2017 | पर्यावरण संरक्षण को जीवन के अधिकार से जोड़ा गया |
शायरा बानो केस | 2017 | ट्रिपल तलाक को असंवैधानिक घोषित किया गया (महिला अधिकारों की सुरक्षा) |
जनहित बनाम भारत सरकार (EWS केस) | 2022 | 103वां संशोधन वैध; EWS को 10% आरक्षण संवैधानिक रूप से मान्य |
Join Our 60 Days Fast Track Cource for 71st BPSC Pre - Join now








